Print this page

ट्रोजन हॉर्स / ट्रोजन

15 June 2020 by News 892 Views
ट्रोजन हॉर्स / ट्रोजन
Rate this item
(0 votes)

हैलो दोस्तों
लास्ट आर्टिकल में हमने अब तक देखा की कंप्यूटर की दुनिया में वायरस , वॉर्म और रैंसमवेयर का क्या मतलब होता है। आज के इस आर्टिकल में हम देखेंगे की कंप्यूटर की दुनिया में ट्रोजन हॉर्स या ट्रोजन क्या होता है।

दोस्तों कंप्यूटर की दुनिया में ट्रोजन हॉर्स क्या होता है ये देखने के पहले मैं आपको एक दिलचस्प कहानी सुनाता हु। ... ध्यान से पढियेगा ।
हजारो साल पहले की कहानी है जिसमे ट्रॉय के राजकुमार पेरिस को स्पार्टा की रानी हेलेन से प्यार हो जाता है। वह उसे ट्रॉय लेकर आ जाता है। अब इधर स्पार्टा का राजा क्रोध से पागल हो जाता है और रानी हेलन को वापस लेन की कसम खाता है। वो अन्य ग्रीक शहरों के राजाओं के साथ मिलकर समुद्री मार्ग से कई जहाज लेकर ट्रॉय पर हमला करने के लिए निकल पड़ता है। लम्बी यात्रा करके ग्रीक सैनिक जहाजों के साथ ट्रॉय शहर के किनारे पहुंच जाते है। ट्रॉय के निवासी जिन्हें ट्रोजन कहा जाता है और ग्रीक लोगोमे भयंकर लड़ाई की शुरू हो जाती है। कई महीनो के लड़ाई के बावजूत ना तो ग्रीक लोक ट्रॉय शहर के अंदर घुसने में सफल हो पाते नाही ट्रोजन ग्रीक लोगोको भगाने में सफल हो पाते। ऐसा कई सालो तक चलता है। ग्रीक लोग जो अपना घर छोड़कर दूर लड़ाई पर आते है उन्हें अब घर की याद सताने लगती है। ओडीसियस नामक एक बहादुर और चतुर ग्रिक सिपाही ने एक योजना बनाता है।
योजना ऐसी होती है की लकड़ी का बहोत बड़ा घोड़ा बनाया जाए जिसमे कुछ बहादुर सैनिक आराम से छीप सके। ये घोड़ा मुख्य द्वार के सामने छोड़ कर ग्रीक लोग ट्रॉय शहर से वापस जाने का नाटक करेंगे और शहर से कुछ दुरी पर छुप जाएंगे। ग्रीक लोग योजना के अनुसार लकड़ी के घोड़े को ट्रॉय शहर के मुख्य दरवाजे के पास छोड़ देते है और वापस लौट जाने का नाटक करते है। अगली सुबह ट्रोजन लोगों को युद्ध भूमि खाली दिखती है और ग्रीक कहीं भी दिखाई नहीं देते , उन्हें सिर्फ गेट के बाहर विशाल ट्रोजन हॉर्स दिखाई देता है। ट्रोजन को लगता है की ग्रीक लोग अपनी हार स्वीकार कर चले गए और उनके लिए बड़ा लकड़ी का घोडा छोड़ दिया है । ट्रोजन उस बड़े घोड़े को ट्रॉय शहर के अंदर लेके आते है। ट्रोजन अपनी जित का उत्सव मनाते है और थक जाने के बाद गहरी नींद सो जाते है। सब शांत होने के बाद ट्रोजन हॉर्स में छिपे ग्रीक सैनिक ट्रॉय शहर पर हमला बोल देते है और शहर का मुख्य द्वार खोल देते है। मुख्य द्वार खोलने के बाद जहाज पर रुके ग्रीक सैनिक भी ट्रॉय शहर में प्रवेश कर लेते है और वो भी लड़ाई में कूद पड़ते है। ग्रीक सैनिक थके और नींद युक्त ट्रॉय सैनिको का कत्लेआम कर देते है। और ग्रीक रानी हेलन को सुरक्षित बचाकर उन्हें अपने साथ ले जाते हैं। ये आप सुन रहे थे ट्रोजन हॉर्स की कहानी।
दोस्तों कंप्यूटर की दुनिया का ट्रोजन हॉर्स भी ऐसाही काम करता है। आप जब भी इंटरनेट से पायरेटेड गेम्स या सॉफ्टवेयर डाउनलोड करते है तो वो आपको बाहर से अच्छे ही नजर आते है लेकिन असल में कंप्यूटर को हानि पहुंचाते है। ट्रोजन को सभी मैलवेयर के सबसे खतरनाक प्रकारों में माना जाता है, क्योंकि वे अक्सर निजी और वित्तीय जानकारी चोरी करने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। कई स्पीड बूस्टर, मेमोरी क्लीनर और अन्य सॉफ़्टवेयर जो वास्तव में आपके डिवाइस को बेहतर बनाने का दावा करते हैं लेकिन वास्तव में ट्रोजन हॉर्स मालवेयर होते हैं।
दोस्तों, आज हमने देखा की ट्रोजन हॉर्स / ट्रोजन क्या होता है। । आशा करता हु की आपको अच्छे से समझमे आया होगा। इसी के साथ आपसे अलविदा लेते है।
धन्यवाद्। टीम InfoSecहिंदी
Login to post comments