Print this page

InfoSecहिंदी क्यों? Featured

17 April 2020 by InfoSecहिंदी लेख श्रृंखला 1898 Views
InfoSecहिंदी क्यों?
Rate this item
(0 votes)

आजकल हम में से अधिकतम लोग कंप्यूटर इस्तेमाल करते है | और हम ये कह सकते है की स्मार्ट मोबाईल फोन तो सभी लोग इस्तेमाल करते है | ये जो स्मार्ट मोबाईल फोन है वो एक प्रकार का कंप्यूटर ही है | कंप्यूटर और स्मार्ट मोबाईल फोन इस्तेमाल करने से हमारे जीवन में सुविधा हासिल हुई है | लेकिन इसे इस्तेमाल करते वक्त सुविधा के साथ साथ कुछ जोखिम भी है |

हम आपको InfoSecहिंदी ब्लॉग पर कंप्यूटर और स्मार्ट मोबाईल इस्तेमाल करने में आपको किस प्रकार की जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है और इसके क्या क्या उपाय है ये सरल भाषा में समझायेंगे | वर्त्तमान में जो भी अधिकतर infoSec जानकारी है वो अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है | InfoSecहिंदी ब्लॉग का निर्माण इस लिए किया गया है की आपको इनफार्मेशन सिक्योरिटी फील्ड की जानकारी,वर्तमान समाचार, संकल्पना,संसाधन आपकी अपनी सरल भाषा हिंदी में आपको मिल सके |आप जानते ही है की इनफार्मेशन सिक्योरिटी फील्ड समजने के लिए कितनी मुश्किल है | कोई भी तथ्य अगर अपनी मातृभाषा में समझाया जाये तो काफी सरल लगता है | इसी लिए InfoSecहिंदी ब्लॉग का निर्माण किया गया है | हम आशा करते है की हमारा ये प्रयास आपको पसंद आएगा |

Login to post comments